एमबीएम न्यूज़/नाहन
सिरमौरी चीता सुनील शर्मा चीन की धरती पर पूरे दम-खम से दौड़ रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक करीब 12 घंटे में सुनील शर्मा ने 120 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली है। हालांकि टॉप टेन में जगह नहीं है। लेकिन हिम्मत से सिरमौरी चीता दौड़ता जा रहा है। पहली पोजीशन पर चल रहे पेनी बेला से सुनील 34 किलोमीटर पीछे हैं।
सनद रहे कि भारतीय समय के अनुसार दौड़ शनिवार सुबह 6:30 बजे के आस-पास शुरू हुई थी। जो भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह समाप्त होगी। जानकारी के मुताबिक 1997 के बाद से इस दौड़ का रिकॉर्ड नहीं टूटा है। जो 300 किलोमीटर से अधिक का है 12 घंटे में सुनील ने औसतन 9.9 किलोमीटर की दौड़ प्रति घंटा पूरी की है।
अगर सुनील 225 किलोमीटर भी पूरा करते हैं, तो एक उपलब्धि होगी। सिरमौरी चीते के प्रशंसक पल-पल का अपडेट जुटाने में लगे हुए है।
Latest
- जानिए मोहिनी एकादशी क्यों है खास, व्रत करने से मिलती है पापों से मुक्ति व गौ दान का फल
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव