एमबीएम न्यूज/नाहन
धौलाकुआं की वैली आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड में 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर की बेहद दर्दनाक मौत हुई है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक डंपिंग यार्ड में सोने के दौरान मजदूर पर स्लैक (उच्च तापमान का वेस्ट आयरन) गिर जाने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस यह भी तफतीष करने में जुटी हुई है कि हादसा डयूटी के दौरान तो नहीं हुआ था।
दरअसल कच्चे लोहे को बेहद उच्च तापमान पर पिघलाया जाता है। इसके बाद वेस्ट मैटिरियल को डंप यार्ड में डाल दिया जाता है। प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक उत्तर प्रदेष का रहने वाला 20 वर्षीय श्रवण कुमार वेस्ट मैटिरियल के नजदीक ही रात 11 बजे के बाद सो गया था, जिसके गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वेस्ट मैटिरियल भी उच्च डिग्री पर टुकड़ों के आकार में कई घंटों तक गर्म रहता है, जिसकी चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो सकती है।
पुलिस को केवल इस बात का ही संषय है कि उच्च तापमान वाले वेस्ट मैटिरियल के नजदीक जाकर ही क्यों श्रवण कुमार सो गया था, क्योंकि कंपनी में काम करने वाला हरेक व्यक्ति इसके खौफनाक नतीजों से बखूबी वाकिफ है।
Latest
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
- शिमला : डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
- सुजानपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मेला ग्राउंड में कई दुकानों का सामान जब्त
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष