एमबीएम न्यूज़/नाहन
श्री रेणुका जी बस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हर कोई कर रहा है। इसी कड़ी में घायलो के उपचार हेतु ‘सनातन संचयन सेवा ट्रस्ट’ आगे आई है। संस्था के पदाधिकारियों ने सोमवार को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल जाकर घायलो का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही उनके परिजनो से मिले।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विरेश मैत्रेय महाराज ने मेडिकल कॉलेज और नाहन अस्पताल के एमएस केके पराशर को घायलो के उपचार तथा दवाई हेतु 11000 रूपये की राशि दी। विरेश मैत्रेय महाराज ने मरीजो से मिलकर उनका हालचाल जाना और कहा की अगर किसी को किसी भी चीज़ की आवश्यकता होगी तो उनका ट्रस्ट हमेशा साथ खडा है।
महाराज जी ने कहा की ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ और इसके लिए सभी लोगो को साथ आना चाहिए। इस मोके पर सनातन संचयन सेवा ट्रस्ट के सचिव अनिल भारद्वाज,सुनिता रानी, संजय कश्यप,संदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
Latest
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री
- हिमाचल में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के करीब पारा, शिमला सहित 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी