एमबीएम न्यूज़/ऊना
बहडाला में प्रवासी नन्हें मर्डर मामले में पुलिस तीसरी गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी की पहचान इरफान निवासी बरैली(यूपी) के रूप में हुई है,जो मृतक का रिश्ते में साढू लगता था। हत्या के बाद से फरार चल रहे इरफान को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ऊना पुलिस ने इरफान को कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने हत्या मामले में मृतक की सास व साली को गिरफ्तार किया हुआ है।
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते सास, साली व साढू ने मिलकर नन्हे का कत्ल किया। इसके बाद साढू इरफान उसी दिन यूपी फरार हो गया था। बता दें कि यूपी निवासी नन्हे पिछले आठ वर्ष से बहड़ाला में रहता था। इसके साथ पत्नी के अलावा साली व सास भी साथ रहती थी। बीते वीरवार सुबह बहडाला वीपीएस स्कूल के समीप नन्हें कुमार का शव स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला था।
मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हालत में था। हत्या के पीछे पारिवारिक झगड़ा मुख्य कारण बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले में पहले सास व साली को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस तीसरे आरोपी साढू को यूपी से गिरफ्तार कर ऊना लाई है। पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी साढू को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है।
Latest
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर पोर्टल पर 4 मई तक करें पंजीकरण
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
- शिमला : डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि