एमबीएम न्यूज़/ऊना
पुलिस थाना बंगाणा के तहत तनोह में मारुति 800 कार ने और खड़े ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कलावती पत्नी अनंत राम राजली बनयाला लठियाणी के रुप में हुई है। जबकि महिला के पति अनंत राम को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए सीएचसी बंगाणा में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लठियाणी निवासी अनंत राम और कलावती टिहरा गांव से अपने घर वापस आ रहे थे। तनोह के पास पहुंचकर कार अनिंयत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। जिसमें कार में बैठा दंपत्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को तुरंत सीएचसी बंगाणा ले जाया गया जहां कला देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अनंत राम का इलाज चिकित्सकों की देख-रेख में चल रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी विनोध धीमान का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।