एमबीएम न्यूज़/शिमला
तीन बच्चों की मां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला अपने परिवार संग किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर तफ़्तीश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को मौके पर से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला शिमला जिला के रोहडू का है। Demo pic
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला मलति देवी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की मूल निवासी है और कई सालों से रोहडू शहर में किराए के मकान में रह रही थी। महिला का पति सुरेंद्र कुमार पेशे से दर्जी है। महिला ने कल शाम घर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इससे उसकी हालत गम्भीर हो गई और उसे सिविल अस्पताल रोहडू ले जाया गया। लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों को सौंप दिया गया है। हमें घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं सीआरपीसी-174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Latest
- देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान के VP बने मंडी के आकाश ठाकुर
- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पहुंचे बगलामुखी मंदिर
- कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा प्रचार से पहले पहुंचे कालीबाड़ी मन्दिर
- पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल में कोयला उत्पादन में 7.41 % की वृद्धि दर्ज
- शिमला : किराए के कमरे में हीटर पर मृत पड़ा मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस