एमबीएम न्यूज़/बद्दी
औद्योगिक नगर बद्दी के वार्ड नंबर-2 में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। इस बार भी मेरठ से आए कारीगर एक महीने से भव्य पुतले बनाने में जुटे हैं। यहां पर बीबीएन का सबसे बडा दशहरा उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें 70 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ का दहन वार्ड नंबर-2 के खेल मैदान किया जाएगा। दशहरा कमेटी बददी के प्रधान संजीव कौशल ने बताया कि 19 अक्तूबर शुक्रवार को बद्दी खेल मैदान में भव्य दशहरा मेला आयोजित होगा।
इस दिन बच्चों व महिलाओं की विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। सूर्य ढलने से पहले तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा। बच्चों की फैंसी ड्रेस व डांस का आयोजन होगा। वहीं महिलाओं के लिए म्यूज़िक चेयर व मेहंदी प्रतियोगिता करवाया जाएगा। इसके अलावा मनोरजंन के लिए ऊंट की सवारी, मिक्की माऊस आदि का प्रबंध होगा। कौशल ने बताया कि विजेता उप-विजेताओं को नकद ईनाम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें मोनू कौशल, मान सिंह मैहता, अजय कौशल, दीपू पंडित, महेश कुमार, लव कौशल आदि सदस्य मौजूद थे।