नितेश सैनी/ सुंदरनगर
उपमंडल की ग्राम पंचायत डुगराईं में खेतों के बीच बने तालाब में मिले अज्ञात पुरूष के शव का दो दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल के डैड हाउस में संरक्षित करके रखा हुआ है। गुरबचन सिंह ने बताया कि शव का बिसरा संरक्षित करने के उपरांत रसायनिक परिक्षण के लिए लैबोरेट्री भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शव के डीएनए मैचिंग के लिए भी सेंपल रखे जाएंगे, जिसे भविष्य में किसी द्वारा शव का दावा करने की सूरत में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस थानों में शव के फोटो व जरूरी जानकारी शिनाख्त के लिए प्रेषित कर दी गई है।
Latest
- मनोज तिवारी के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं कन्हैया, इस बार जीत की राह नहीं आसां
- गिरिपार की बेटी ने सेना में पाया लेफ्टिनेंट का रुतबा, JNV नाहन का बढ़ा मान
- संगड़ाह : इंडोर स्टेडियम व किंकरी देवी पार्क निर्माण में लाखों का गबन, पंचायत प्रधान निलंबित
- सांसद बनी तो मंडी पहुंचाउंगी रेल, बल्ह में बनेगा एयरपोर्ट, पर्यटन को दूंगी बढ़ावा
- नाहन : चुनाव प्रक्रिया को सुचारू निष्पादन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण