नितेश सैनी/सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल की डूगराई पंचायत में शुक्रवार को पानी के तलाब में एक अज्ञात शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने प्रधान रीता देवी के माध्यम से सुंदरनगर पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुच स्थानीय लोगो की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा दिया है। वही अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि तालाब में डूबे शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन तेज कर दी है। उन्होंने बताया की शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान करने के लिए सभी थाना को सूचना दी गई है। उन्होंने कहा की प्रथम दृष्टि से मामला पानी में डूबने से हुई मौत का लग रहा है।
मृतक के शरीर पर कोई भी ऐसा निशान नहीं मिला है, जिससे प्रतीत हो की मृतक की जान किसी अन्य वजह से हुई हो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वही स्थानीय लोगो ने शक जताया हैं की मामला हत्या का भी हो सकता है क्योंकि तलाब इतना गहरा नहीं है की यहाँ पर गिरने से किसी की मौत हो जाए।
Latest
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित
- मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर
- HP बोर्ड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फूल माला पहनाकर सम्मान
- काज़ा में बर्फ के नीचे दबे कूड़े कर्कट को एकत्रित कर लगाया गया ठिकाने, पर्यटकों से ये अपील….