सुभाष कुमार गौतम /घुमारवीं
उपमंडल के अन्तर्गत भराडी ग्राम पंचायत डंगाार के गांव हरितल्यांगर (मैरे) के सेवानिवृत्त सैनिक अशोक कुमार पुत्र सीता राम(38) की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार हाल ही में सेना से रिटायर हुए थे। वीरवार को अशोक कुमार का घर पर झगड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने उसे समझाया, लेकिन शुक्रवार को अशोक ने फिर झगड़ा किया तो घर वालों ने दुखी होकर पुलिस को बुला लिया।
पुलिस के मनाने से भी नहीं माना तो पुलिस उसे अपने साथ भराडी पुलिस थाना में ले गई, ताकि वहाँ समझा बुझा कर मामला शांत हो जाए। कुछ ही समय बाद ही अशोक की तबीयत बिगड़ गई, पुलिस ही अशोक को घुमारवीं सिविल अस्पताल में ले गई। इसके बाद परिवार को सूचित कर दिया गया। अस्पताल में अशोक की मौत हो गई।
डीएसपी राजेन्द्र कुमार जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन की जा रही है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पूर्व सैनिक अपने पीछे मां हंसरी देवी, पत्नी रीना देवी व एक बेटा छोड़ गया है।
Latest
- लाहौल-स्पीति में अनुराधा को टिकट, कांग्रेस ने खेला मास्टर स्ट्रोक, रवि ठाकुर को बड़ी चुनौती
- चंबा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए ये निर्देश…
- हिमाचल में MBBS की टॉपर बनी नादौन की श्रेया
- मंडी : डेंट डालने की बड़ी-बडी बातें करने वालों को सराज की जनता देगी करारा जवाब
- सोलन : मांगू में मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार से 258 बोतल अवैध शराब बरामद