सुभाष कुमार गौतम /घुमारवीं
घुमारवीं उपमंडल के भराडी थाना के अन्तर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत बरोटा के कुडसाए गांव में अपने माता-पिता के घर रह रही विवाहिता आरती (30) के अचानक खौफनाक कदम उठाने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार महिला आरती देवी अपने माता-पिता के घर पर बच्चे के साथ अकेली थी।
जबकि परिवार वाले गांव में हो रहे एक फंक्शन में थे। जब वे घर वापिस आऐ तो अपनी बेटी आरती को बेहोश देख कर घबरा गए। शोर मचाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग इकठ्ठा हो गए। उनके पौरों तले जमीन खिसक गई जब देखा कि महिला को दुर्गंध भरी उल्टियां आ रही थी। बच्चा भी बेहोश पड़ा था।
महिला ने खुद तो जहर खाया ही था साथ ही अपने चार साल के बच्चे को भी जहर दे दिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। गांव वालों की मदद से मां व बच्चे को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने देर रात महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। जहाँ बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है। बच्चे के नाना कर्मचंद ने बताया कि बच्चे को ग्लूकोज़ लगा है।
वह कुछ ठीक है व ईलाज चला हुआ है। गौरतलब है कि महिला की शादी छ: साल पहले घुमारवीं के मैहरी काथला में मनोज कुमार से हुई। पति विदेश में रहता है। कुछ दिनों से बीमारी के चलते आरती अपने मायके में अपने माता-पिता के पास रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है। शनिवार को सिविल अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।