एमबीएम न्यूज/नाहन
रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार (डीएल03सी-एजी2416)ने सडक़ किनारे चल रहे दो साईकिल सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक साईकिल सवार के दांत टूटे हैं, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। हादसा शाम करीब 5 बजे के आसपास उत्तराखंड की सीमा पर यमुनापुल पर पेश आया।
उत्तर प्रदेश के दो प्रवासी मजदूर अपनी साईकिलों पर उत्तराखंड की तरफ जा रहे थे। 108 एंबूलेंस की मदद से घायलों को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने आरोपी कार ड्राईवर सलमान पुत्र अहसान निवासी देहरादून को हिरासत में ले लिया। घायलों की पहचान शुभखेड़ा के रहने वाले 18 वर्षीय चेतन व गोविंद सिंह के तौर पर की गई है।
घायलों का सिटी स्कैन करवाया जा रहा है। प्रवासी मजदूर गोविंद के सिर व बाजू में गहरी चोटें आई हैं।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर