सुभाष कुमार गौतम /घुमारवीं
अमरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार को श्याम लाल पुत्र रूप लाल ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार श्याम लाल बरठीं आईटीआई में कर्मचारी था। परिवार देलग सदर इलाके का है।
श्याम लाल यहाँ पर नए मकान का निर्माण कर रहा था। परिवार किराए के मकान में रह रहा था। जब पत्नी नीलम ने श्याम लाल के मोबाइल पर रिंग की तो उसने फोन नहीं उठाया। इसलिए वह पति को देखने नए बन रहे मकान में गई। जहाँ पहुँच कर वह स्तब्ध रह गई। श्याम लाल फंदे पर लटका हुआ था।
शोर मचाने पर आस-पडोस के लोग इकठ्ठा हुए। वहां से श्याम लाल को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।