ऊना (एमबीएम न्यूज): कांग्रेस के अग्रणी संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष करुण शर्मा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र सुक्खू के पुतले फूंकने का ऐलान किया है। इसके पीछे चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर सदस्यता को रद्द करना है।
पत्रकारवार्ता में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अगर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर सबूत नहीं देते हैं तो 8 मार्च को ऊना में पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद 12 मार्च तक एनएसयूआई पूरे प्रदेश में पुतले फूंकेगी। 14 मार्च तक भी सबूत नहीं मिला तो 15 मार्च को वह कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेंगे।
सनद रहे कि शर्मा ने सबूत को लेकर टॉर्च अभियान भी चलाया था। शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी व्यक्तिगत रोटियां सेंकने के मकसद से कई कांग्रेस नेताओं को यह कहकर पार्टी से निष्कासित कर दिया कि नेताओं ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की हैं।
Latest
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल