बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति से चुनाव जीत कर मंत्री बने राम लाल मार्कंडेय ने शनिवार को उतरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ एवं महा ऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय मंदिर में शीश नवाजा। मार्कंडेय ने मंदिर पहुँच कर सबसे पहले महाऋषि मार्कंडेय जी का पवित्र स्नान किया जिसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की।
राम लाल मार्कंडेय को मंदिर के पुजारी ने चुनरी भेट की जिसके बाद उन्होंने मंदिर में चल रहे पर्यटक के कार्य का जायजा लिया। राम लाल मार्कंडेय ने बताया कि उनकी महाऋषि मार्कंडेय में बहुत आस्था है और वह कई बार परिवार के साथ यहाँ पर महाऋषि का आशीर्वाद लेने आये है। उन्होंने बताया कि उन पर ओर अनके परिवार पर महाऋषि मार्कंडेय जी की कृपा है और वह साल में एक बार तो हर हाल में यहाँ पर स्नान और दर्शन करने के लिए आते है।
वहीँ इस बार के चुनाव में जीत के लिए उन्होंने महाऋषि मार्कंडेय जी से मन्नत मांगी थी। चुनाव जीतने और मंत्री बनने के बाद आज उन्होंने मार्कंडेय मंदिर में पहुँच कर स्नान और दर्शन किए अपनी मन्नत को पूरा किया।