ऊना (एमबीएम न्यूज) : विकास खंड गगरेट के घनारी गांव में एक किशोर की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक किशोर पंजाब के एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु था। घनारी गांव का उन्नीस वर्षीय आकाश पुत्र राजेश शर्मा शुक्रवार को एक शादी समारोह में शिरकत करने गया था। वह देर रात घर वापिस आया और अपने बाथरूम में हाथ धोने के लिए गया। जैसे ही उसने हाथ धोने के लिए नल चलाना चाहा तो उसे जहरीले सांप ने काट लिया। हालांकि बाथरूम में अंधेरा होने के कारण वह समझ नहीं पाया कि उसे किस चीज ने काटा है। इसलिए वह समय पर अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया। शनिवार सुबह जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसके परिजन उसे लेकर गगरेट अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
Latest
- यूपी के मिस्त्री की कसोल में मौत
- पार्वती नदी में बहा यूपी का 19 वर्षीय पर्यटक, मौत
- संसदीय एवं विधानसभा क्षेत्रों में 32194 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे डाला वोट
- खेल में बेहतर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को UG व PG कोर्स में मिलेगा 5% कोटा
- शिमला लोकसभा सीट : सुरेश कश्यप को PM मोदी तो विनोद सुल्तानपुरी को CM सुक्खू का सहारा