फतेहपुर/अनिल छांगू
आसाम राइफल 25 बटालियन के जवान मसर दीन की बीते शनिवार को मणिपुर में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। सोमवार सुबह पार्थिव शरीर पैतृक गांव रियाली पहुँचा। पार्थिव शरीर के पहुँचते ही इलाके में शौक की लहर दौड़ गई, हर तरफ चीखों पुकार फ़ैल गई।
बटालियन से साथ आये सिपाही संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब हल्की सी छाती में दर्द बताई फिर अचानक गिर गया, थोड़ी देर बाद मृत घोषित कर दिया गया। सेना की कंदरोडी से आई टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ निमाजे जनाजा पढ़ी,साथ ही सलामी दी। प्रशासन की तरफ से फतेहपुर के नायब तहसीलदार प्रेम शर्मा, पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमेन मुरीद,थाना फतेहपुर के एएसआई रमेश कुमार, कांग्रेस पार्टी प्रदेश सचिव चेतन चम्बियाल शिव सेना नेता रमेश कालिया ने सैनिक को श्रदा सुमन अर्पित किए।
इस अबसर पर राधव सिंह पठानिया, ग्राम पंचायत प्रधान रमेश कुमार,उपप्रधान हसनदीन, पूर्व उपप्रधान रफ़ीक,राजिंदर मन्हास,नानक चंद आदि मौजूद रहे। इसी दौरान पहुँचे लोगो ने पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमेन मुरीद हुसैन के नेतृत्व में पुलवामा में शहीद हुए सेना के जवानों को दी मिनट का मौन रख कर श्रदांजली दी।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने