एमबीएम न्यूज़ /नाहन
सिरमौर कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज व पूर्व युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव सुनील चौहान का कहना है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का 6 साल का कार्यकाल सबसे बेहतर रहा। उन्होंने अपने 6 साल के कार्यकाल में कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कमी नही छोड़ी। हिमाचल के 12 जिलों के 68 विधानसभा में जाकर हर कांग्रेस कार्यकर्ता की नब्ज टोटली और उन्हें संगठन के साथ जोड़कर कांग्रेस को मजबूत किया। जो घर पर बैठ गए थे उन्हें पूरा सम्मान देकर कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़कर काम करने का मौका दिया।
उनके कार्यकाल में एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता को पार्टी में सम्मान मिला। छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ भी वह गले मिलते थे, उनका हाल चाल पूछते थे जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काम करने का जोश आता था। सुनील चौहान का कहना है किसी भी अध्यक्ष का कार्यकाल सिर्फ 3 साल तक ही होता है। सुखविंदर सिंह सुक्खू का जमीनी स्तर का काम को देखते हुए राहुल गांधी ने उन्हें और 3 साल के लिए काम करने का मौका दिया, जिससे उन्होंने 6 साल कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्होंने लगातार 6 साल कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनकर रिकॉर्ड भी दर्ज किया। पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू जमीनी स्तर के नेता है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद पर 7 साल और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर 10 साल तक काम किया।
युवा कांग्रेस रहते हुए भी उंन्होने कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कमी नही छोड़ी। इसका फायदा उन्हें हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बनकर मिला। वर्षो से संगठन में काम करने वालो को हिमाचल कांग्रेस पार्टी में स्थान देकर काम करने वालो को मौका दिया। बड़े-बड़े जिलों में अलग कांग्रेस ब्लॉक बनाकर काम करने वालों को मौका दिया। जिससे जिले में कांग्रेस मजबूत हुई। यहां तक जिन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस में अच्छा काम किया। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिले स्तर में काम करने का मौका मिला और कांग्रेस को बूथ स्तर से मजबूत किया। सुनील चौहान का कहना है बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया। कांग्रेस पार्टी किसी का कुनबा नही है बल्कि विचारों से चलने वाला संगठन है।
पूर्व अध्यक्ष ने हिमाचल में सेवादल, सोशल मीडिया , लीगल सेल, कांग्रेस व्यापार विभाग, इंटक एससी सेल, महिला कांग्रेस जैसे संगठन जिनकी हिमाचल कांग्रेस में कोई पहचान नही थी। उन्हें मजबूत कर पहचान दी और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए ऐसे संगठन को मजबूत किया। सुनील चौहान का कहना है इससे पहले कांग्रेस सोशल मीडिया हिमाचल में था ही नहीं, मतलब हिमाचल में वजूद ही नहीं नही था।
परंतु पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ही कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को पूरे हिमाचल में लागू कर जिले स्तर पर इंजार्ज नियुक्त किए। हर साल शिमला में 5 दिन की कार्यशाला लगवाई। राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर को बुलाकर सोशल मीडिया के लोगों को कांग्रेस का सोशल मीडिया पर कैसे प्रचार किया जाए व बीजेपी का दुष्प्रचार कैसे किया जाए, वो सब कार्यकर्ताओ को सिखाया।