नितेश सैनी/सुंदरनगर
मंडी जिला सहित सुंदरनगर के निचले क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से जमाझम बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्र निहरी, करला, चौकी, पंडार, बंदली के साथ-साथ कमरूनाग घाटी और प्रसिद्ध शक्तिपीठ मुरारी देवी मंदिर बर्फ के आगोश में समा गए हैं।
जानकारी के अनुसार उपमंडल के निहरी और मुरारी देवी में लगभग दो फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं बारिश व हिमपात से कड़ाके की ठंठ के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर होने से जिंदगी थम सी गई है। उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस बर्फबारी से लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं,पानी व बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसी ही बर्फबारी लगी रही तो आने वाले समय में 5 से 7 फुट तक बर्फबारी हो जाएगी। इसकी वजह से बिजली,पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं से लोगों को वंचित रहना पड़ेगा।
सुंदरनगर उपमंडल के कई क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं भारी बर्फबारी होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम सुंदरनगर डिपो की विभिन्न रूटों की बसों के पहिए थम गए हैं। सुंदरनगर पथ परिवहन निगम डिपो के अड्डा प्रभारी कांशी राम ने कहा कि ताजा बर्फबारी व बारिश के कारण सुंदरनगर डिपो के कई रूट प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि निगम की करला, जहल, ततापानी व द्रौड़ाधार रूट बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि करला व जहल रूट की बस अपने स्थानों पर भारी बर्फबारी के कारण फंस गई हैं। उन्होंने कहा कि ततापानी जाने वाली बस भी रोहांडा तक ही जा पा रहीं हैं।
Latest
- जिन मंदिरों में जा रही हैं कंगना, उनकी सफाई करवाना जरूरी : विक्रमादित्य सिंह
- 43 व 24 साल के सगे भाइयों ने किया नाबालिग से दुराचार, गर्भवती पीड़िता के मामा ने मांगा न्याय
- गिरिपार में ओलावृष्टि व मूसलाधार बारिश से ठंडक की लहर
- हिमाचल के प्रख्यात लेखक डाॅ. दीन दयाल वर्मा का महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रेम पुष्प
- सिरमौर के सरकारी स्कूल से पढ़ी बेटी भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट