अमरप्रीत सिंह/सोलन
शहर में आयोजित शिमला संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक कार्यकर्ता के रूप में हिस्सा लिया। सवैधानिक पद पर आसीन होने की वजह से डॉ बिंदल ने मंच सांझा नहीं किया। विधानसभा अध्यक्ष ने मंच के ऊपर की तरफ टेनिस कोर्ट के बाहर से ही सम्मलेन देखा,पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के अभिभाषण के बाद रवाना हो गए।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो भी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है,जो एक वर्कर की तरह सम्मलेन में आये है। सनद रहे कि धूमल सरकार में बिंदल एक तेज तर्रार मंत्री थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सफल सम्मेलन बताया। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावो के मध्यनजर यह सम्मेलन अहम भूमिका निभाएंगे,बीजेपी चारो सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के होने से भाजपा के कार्यकर्ताओ में नए रक्त का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि सम्मलेन में कार्यकर्ताओ की बड़ी मौजूदगी हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2019 के चुनावो में भाजपा की शानदार जीत होगी।
कुल मिलाकर जहां एक तरफ भाजपा द्वारा पन्ना प्रमुख में जोश भरा गया, वहीं दूसरी तरफ शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए वन वे व्यवस्था लागू की गई, लेकिन अधिक संख्या में वाहन होने के कारण शहर पूरी तरह चॉप रहा।
Latest
- कांग्रेस “शहजादों” की पार्टी, एक तरफ मोदी व योगी तो दूसरी तरफ हैं बिगड़े शहजादे
- कालाअंब में 6 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
- देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान के VP बने मंडी के आकाश ठाकुर
- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पहुंचे बगलामुखी मंदिर