एमबीएम न्यूज़/पावंटा साहिब
धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पूर्व को समर्पित सिख मिशन कुरुक्षेत्र( हरियाणा ) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के गतका मुकाबलों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व दिल्ली के टॉप 10 खिलाड़ियों ने ऑडिशन देकर पहले राउंड को पार करके फाइनल में अपनी कला के जौहर दिखाने का मौका मिला।
यह गतका मुकाबले सरदार मगप्रीत सिंह इंचार्ज हरियाणा की देखरेख में करवाए गए, जिसमें विशेष तौर पर सरदार परमजीत सिंह सरोवा व सरदार बलबीर ने विशेष रूप से पहुंचकर भाग ले रहे प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की, जीतने वाले खिलाड़ियों को मान सम्मान दिया। इस गतका मुकाबले में सरदार निशान सिंह टांडा ने सारे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड जूनियर गतका मास्टर को हासिल किया। बेस्ट अवार्ड पर्सनैलिटी सरदार रणवीर सिंह, अंबाला बेस्ट जाल घुमाने का अवार्ड सरदार भवप्रीत सिंह (पावंटा साहिब), बेस्ट कृपाण घुमाने का अवॉर्ड सरदार दमनप्रीत सिंह, टांडा बेस्ट खिलाड़ी हरियाणा सरदार बलजीत सिंह, बेस्ट दुमाला बांधने में सरदार हर मनजीत सिंह, राजपुरा अवॉर्ड बेस्ट पार्टिसिपेट ओंकार सिंह दिल्ली, अजय सिंह (पावंटा साहिब) अमृतपाल सिंह टांडा, जसप्रीत सिंह, अंबाला ने हासिल किया।
मुकाबले मीरी पीरी सिख आर्ट्स अकैडमी अंबाला के विशेष सहयोग के द्वारा गतका अवॉर्ड जूनियर गतका मास्टर करवाए गए।
Latest
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती