वी कुमार/मंडी
एक लम्बे समय से चली आ रही पुलिस कैंटीन खोलने की मांग आखिरकार अब पूरी हो गई है। इसके लिए प्रदेश के पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संघ ने गृह मंत्रालय भारत सरकार व पुलिस विभाग का आभार जताया है। इस बाबत मंडी में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संघ के अधिकारियों ने एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा को बधाई भी दी। आॅफिस में मिठाई बांट कर खुशी को सभी के साथ सांझा किया। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संघ के प्रदेश संयोजक भूपसिंह सकलानी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार से मंडी में सेंटर पुलिस कैंटीन खोलने के बारे में सहमति मिल गई है।
उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस कैंटीन खोलना पुलिस कल्याण में किया गया सबसे बेहतर कार्य है। यह सब पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इस कैंटीन को पुलिस विभाग के सहयोग से इसी महीने शुरू करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा हो सके। भूपसिंह सकलानी ने बताया कि इस कैंटीन के खुलने से जितने भी सेवा में या सेवारत केन्द्रीय या प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों को इसका लाभ होगा।
सभी पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से आहवान किया है कि वे अपना कार्ड बनवा लें। जिसके बनने पर ही उन्हे कैंटीन में मिलने वाले सामान का लाभ दिया जाएगा। उन्होने कहा कि पुलिस विभाग के साथ इस कैंटीन के चलाने के लिए पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल संघ अपना पूरा सहयोग देगा।
Latest
- मनोज तिवारी के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं कन्हैया, इस बार जीत की राह नहीं आसां
- गिरिपार की बेटी ने सेना में पाया लेफ्टिनेंट का रुतबा, JNV नाहन का बढ़ा मान
- संगड़ाह : इंडोर स्टेडियम व किंकरी देवी पार्क निर्माण में लाखों का गबन, पंचायत प्रधान निलंबित
- सांसद बनी तो मंडी पहुंचाउंगी रेल, बल्ह में बनेगा एयरपोर्ट, पर्यटन को दूंगी बढ़ावा
- नाहन : चुनाव प्रक्रिया को सुचारू निष्पादन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण