नाहन (एमबीएम न्यूज): कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे पर धौलाकुआं के टोक्यो स्थित कार्ल्सबर्ग बीयर प्लांट के स्थानीय बाशिंदे कंपनी की ज्यादती का शिकार हो रहे हैं। आरोप है कि करीब एक साल पहले श्रमिकों ने प्रबंधन को कुछ अपनी मांगों से जुड़ा पत्र सौंपा था। इसके बाद से कंपनी ने मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखाने की ठान ली।
पिछले एक सप्ताह से 125 मजदूरों को अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा। सनद रहे कि इस प्लांट में विश्व स्तरीय काल्र्सबर्ग बीयर बनती है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रांड है। लेकिन विडंबना यह है कि इसे बनाने वाले उपेक्षा का शिकार हैं। मजदूरों ने बताया कि 13 मार्च से अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा, जबकि वो सुबह 8 से शाम 7 बजे तक काम करने को तैयार हैं।
उधर जिला परिषद की सदस्य संतोष कपूर ने कहा कि श्रम विभाग के साथ-साथ प्रशासन को मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के मामले में तुरंत दखल देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 125 मजदूरों को बेरोजगार कर दिया गया है, जबकि यह मजदूर पिछले 21 सालों से प्लांट में काम कर रहे थे। सनद रहे कि सबसे पहले यह प्लांट हिमनील ब्रूरी के नाम से था। इसके बाद इसे जर्मनी के नामी ब्रांड हैकबैक ने खरीद लिया था। इसके बाद अब यहां कार्ल्सबर्ग बीयर बनती है।
Latest
- हिमाचल में मिला अफीम की खेती का जंगल, 13 खेतों में 17 हजार 106 पौधे
- नाहन के इन इलाकों में 20 मई को चार घंटे का पावर कट
- हिमाचल में 19 वर्षीय अनमोल हारा अनमोल जिंदगी की जंग, तीन घंटे मौत को देता रहा चुनौती
- अधिवक्ताओं ने बुझाई लोगों की प्यास, बांटा हलवा व चने का प्रसाद
- मंडी : बलद्वाड़ा के जंगल में लगी भीषण आग, जाइका व वन विभाग की टीम ने पाया काबू