नाहन (एमबीएम न्यूज़): राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस मनीष ठाकुर को हाल ही में प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया हैं, जिससे पूरे प्रदेश में उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल हैं। युवाओं का कहना हैं कि उनकी ताजपोशी से हिमाचल प्रदेश के युवाओं को एक नई ताकत व ऊर्जा मिलेगी, जिससे संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा।
आपको बता दे कि इससे पहले शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह 2013-2018 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आज ही युवा नेता दिल्ली रवाना हुए हैं जहां उनकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बराड़ से मुलाकात होनी है। उसके बाद ही वे हिमाचल आएंगे और राजीव भवन शिमला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे व पदभार भी संभालेंगे। तत्पश्चात अपनी विधानसभा पांवटा साहिब में आएंगे।
युवा नेता की इस ताजपोशी के लिए हिमाचल युवाओं की तरफ से राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुखु, प्रदेश महासचिव हर्षवर्धन चौहान, जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रभारी सूरज हेगड़े, अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बराड़, प्रभारी हिमाचल सिधु, सह प्रभारी विशाल देव का युवा कांग्रेस हिमाचल की तरफ से हार्दिक दिल से धन्यवाद किया है।
जिसमे युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव इंतजार अली, महासचिव विकास कल्टा, पांवटा अध्यक्ष सतविंदर सिंह बिट्टू, शिलाई अध्यक्ष कँवर ठाकुर, लोकसभा उपाध्यक्ष प्रदीप सूर्या, महासचिव अत्तर कपूर, सचिव राहुल चौहान, अनिल शर्मा, प्रवेश शर्मा, सोशल मीडिया इंचार्ज सुनील चौहान, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, मनोज चौहान, पांवटा कॉलेज के कैंपस अध्यक्ष अजय चौहान, सचिन, राहुल कैंपस अध्यक्षा प्रतिभा ठाकुर, मोनिका ठाकुर, प्रीती ठाकुर, पूजा ठाकुर, रवीना चौहान सभी ने राष्ट्रीय स्तर व प्रदेशस्तर की लीडरशिप का युवा नेता की ताजपोशी के लिए हार्दिक दिल से धन्यवाद किया।