सोलन (एमबीएम न्यूज़) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल सोलन ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चरमरा चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। भाजयुमो सोलन मंडल के अध्यक्ष मुकेश शर्मा उर्फ मुन्नू के नेतृत्व में मोरचा के करीब एक दस कार्यकत्र्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मोरचा के कार्यकत्र्ता शुक्रवार तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहेंगे।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आउट ऑफ टै्रक हुई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजयुमो मंडल सोलन ने उपायुक्त चौक पर सांकेतिक भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। सांकेतिक भूख हड़ताल पर जाने से पूर्व मोरचा के जिलाध्यक्ष भरत साहनी व सोलन मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। मुकेश शर्मा ने कहा कि जिला के सबसे बड़े अस्पताल सोलन में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुप्रबंधन को लेकर मोरचा का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि गत दिनों सोलन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से दो रोगियों की जानें चली गई है। मुकेश शर्मा ने कहा कि यदि रोगियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल जाती तो शायद उनकी जिंदगियां बच सकती थी। ओपीडी के बाहर महिलाओं, बुजुर्गों तथा ब”ाों को बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। सोलन अस्पताल में नैत्र के दो-दो चिकित्सक होने के बावजूद भी लोगों को अपने ऑपरेशन आईजीएमसी शिमला जाना पड़ रहा है। सोलन अस्पताल से रैफर किए जाने वाले रोगियों को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल रही है।
अस्पताल में डॉक्टरों तथा पैरामैडिकल स्टाफ के कई पद रिक्त पड़े हैं,लेकिन प्रदेश सरकार इन पदों को भरने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजयुमो कई बार सरकार के समक्ष क्षेत्रीय अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को उठाती रही है,लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से लडख़ड़ा चुकी है। अस्पताल प्रशासन ने एक रेडियोलॉजिस्ट के कंधों पर लाखों की आबादी का बोझ डाल दिया है।
मुकेश ने कहा कि मोरचा की दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल में प्रथम दिन गुरूवार को अभिमन्यु शर्मा,मनोज रघुवंशी,विक्रम आनंद,अभिषेक ठाकुर, विपिन वर्मा, मनोज ठाकुर, मनजीत नांटा, नरेंद्र मेहता, हरजिंद्र सिंह व सुरेश ठाकुर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक सांकेतिक भूख हड़ताल चलेगी। वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भरत साहनी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है तथा आने वाले विस चुनाव में इस सरकार को हिमाचल की जनता घर बिठाकर ही दम लेगी।