सराहां (एमबीएम न्यूज): पच्छाद क्षेत्र की मानगढ़ पंचायत के किलव सीतवर गांव की नैना देवी ने अपने पति हुन्नर सिंह के साथ झगड़ा होने के बाद अपने ऊपर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगा दी। इससे महिला 30 फीसदी जल चुकी है। महिला को पहले सिविल अस्पताल सराहां लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर हुनर सिंह व नैना देवी के बीच में आपसी बोल चाल हो गई। बाद में झगड़ा इस कदर बढ़ गया की नैना देवी ने घर से मिट्टी का तेल लेकर अपने पर छिडक़ दिया व आग लगा ली। जैसे ही पति हुनर सिंह को लगा की नैना देवी ने अपने को आग लगा दी, उसने बीच बचाव किया। मगर तक नैना देवी 30 फीसदी जल चुकी थी। नैना देवी को सराहां लाया गया।
थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि शुक्रवार की रात को किलव सितवर निवासी हुनर सिंह व नैना देवी के बीच आपसी बहस हुई। झगड़ा इस कदर बढ़ गया की उसने अपने आप को आग लगा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद इस मामले की धाराएं लगाई जाएगी। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें