पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल पांवटा के बायकुंआ में पेड़ से गिरकर महिला की मौत का मामला प्रकाश मे आया है। महिला पेड़ पर लकड़ी काटने गई थी। अनायास गिर जाने से बेहोश हो गई। आनन फानन में गांव की अन्य महिलाओं ने उसे देखा और परिजनों को सूचित किया। परिजन जब तक महिला को सिविल अस्पताल लेकर आते महिला दम तोड़ चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय तारो देवी पत्नी धर्मसिंह निवासी गांव बांयकुआं पेड़ से सूखी लकड़ी निकाल रही थी कि उसका पांव फिसला और वह गिर पड़ी, जिससे वह अचेत हो गई। ग्रामीणों ने 108 को फोन कर सूचना दी। 108 के कर्मचारी मौका पर पहुंचे महिला को अस्पताल लेकर आए तब तक महिला के प्राण पखेरू हो चुके थे।
पांवटा सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डाक्टर राजीव चौहान ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पूछने पर बताया कि महिला को अस्पताल में मृत लाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस अस्पताल पहुंच चुकी थी।