बद्दी (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध लेखिका एव कवयित्री नंदिता बाली को उनकी श्रेष्ठ कविताओं के लिए काव्य दीप राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान नंदिता को उत्तर प्रदेश के पराविद्या संस्थान द्वारा संचालित शाहिद कला सम्मान परिषद ने इनकी कविताओं के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. फारुक कप्तान गंजवी, जो कि शाहिद कला सम्मान परिषद के निदेशक हैं, ने हिमाचल के बद्दी की कवयित्री को इस सम्मान से अलंकृत किया। भारत के विभिन्न राज्यों से प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय सम्मानों की सूची में काव्य दीप के रुप में नंदिता को यह अपने जीवन में 32वां सम्मान मिला है। सेवानिवृति के पश्चात गृहकार्यों के अलावा नंदिता साहित्य सेवा में लीन है।
कविता लेखन के अलावा ये आजकल अपनी पुस्तकें प्रकाशित करवाने में तल्लीन है। इनकी कविताओं में सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार होता है और महिला सशक्तिकरण की ये प्रबल कार्यकर्ता है। अपने लेखन द्वारा पर्यावरण जागरुकता के प्रति भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने में भी इनका अहम योगदान रहा है। वह प्रेस क्लब बददी की विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
काव्य दीप सम्मान मिलने पर प्रेस क्लब बद्दी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लेखिका नंदिता बाली को प्रतिष्ठित काव्य दीप सम्मान मिलने पर बधाई दी है।