नई दिल्ली, 03 जुलाई : पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। देहरादून में हुए विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई।
बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एनएस तोमर और डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सभी विधायक मौजूद रहे। आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कल देर रात उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा था।
पुष्कर सिंह धामी लगातार दो बार से विधायक रह चुके है। धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं। धामी राज्य के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे।