नागपुर, 19 दिसम्बर : राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख और इसके पहले प्रवक्ता एम.जी. वैद्य का शनिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 97 साल के थे। आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली। शहर के एक आरएसएस कार्यकर्ता ने कहा, वैद्य हाल ही में कोरोना संक्रमण से उबरे थे, लेकिन शुक्रवार से ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था।
उनका अंतिम संस्कार संभवत: रविवार को नागपुर में किया जाएगा। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
–आईएएनएस