दिल्ली, 23 सितम्बर : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखरी सांस ली।
बता दें कि अंगड़ी कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह दिल्ली के एम्स में उपचाराधीन थे। 11 सितम्बर को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते आज उनका निधन हो गया।
अंगड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “श्री सुरेश अंगड़ी एक ओर साधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”