मुंबई, 19 सितंबर : वामपंथी नेता व पूर्व सांसद रोजा देशपांडे का शनिवार की दोपहर 1 बजे निधन हो गया। वह 91 साल की थीं। उनके परिवार से जुड़े सूत्र ने कहा कि रोजा अधिक उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। महिला अधिकार कार्यकर्ता और समाजसेवी रोजा के परिवार में एक बेटा व बेटी हैं। उग्र वामपंथी नेता रहे उनके पति बनी देशपांडे का 2015 में निधन हो गया था। रोजा देशपांडे को अप्रैल में अधिक उम्र से संबंधित बीमारियों और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दादर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।पूर्व सांसद के पिता श्रीपद अमृत डांगे देश में वामपंथी आंदोलन के सूत्रधार थे।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी