देहरादून,09 दिसंबर : भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से शनिवार को 343 युवा अफसर सेना (Army) में सैन्य अधिकारी बन गए। मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा ने ली। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) आयोजित की गई। बता दें कि भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2914 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।
हिमाचल व उत्तराखंड वीरों की भूमि है। हर बरस भारतीय सैन्य अकादमी से राज्यों के युवा अफसर निकलते हैं। आबादी में अन्य राज्यों से छोटा होने के बावजूद पहाड़ी प्रदेश देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते है। उत्तराखंड अव्वल रहता है। उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 68 कैडेट्स बने है जबकि उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा है। उत्तराखंड ने देश को 42 जेंटलमैन कैडेट्स दिए है, जबकि हिमाचल से 14 सैन्य अधिकारी बने है।
किस राज्य से कितने कैडेट
उत्तर प्रदेश : 68, उत्तराखंड: 42, राजस्थान: 34, महाराष्ट्र: 28, बिहार: 27, हरियाणा: 22, पंजाब: 20, हिमाचल प्रदेश: 14, कर्नाटक: 11,जम्मू कश्मीर: 10, केरल: 09, पश्चिम बंगाल: 09, दिल्ली: 08, तमिलनाडु: 08, मध्य प्रदेश: 07, झारखंड: 05, उड़ीसा: 05,आंध्र प्रदेश: 04, छत्तीसगढ़: 03, चंडीगढ़: 03, गुजरात: 02, तेलंगाना: 01, अरुणाचल प्रदेश: 01, असम: 01,मणिपुर: 01, मेघालय: 01, नेपाल मूल (भारतीय सेना): 04