नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से भारतीय सेना (Indian Army) के 23 जवान लापता (missing) हो गए हैं। तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ (flood) में जवानों के बहने की आशंका है। वहीं कई लोगों के घर और वाहन कीचड़ में डूब गए हैं। सेना के जवानों का तलाश शुरू कर दी गई है।
वहीं भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है। सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपुरा (Tripura) में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। तिस्ता नदी का जलस्तर एक रात में खतरनाक स्तर पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है।
https://x.com/ANI/status/1709410691713782106?s=20
उधर, एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में स्थित तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। फ़िलहाल सर्च ऑपरेशन (search operation) जारी है।