नेरचौक (कपिल सेन) : 18वीं राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की महिला एवं पुरूषों की खो-खो खेल प्रतियोगिता आज बल्ह विधान सभा क्षेत्र के कन्सा चौक में आरम्भ हुई। शुभारम्भ समारोह
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रकाश चौधरी ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि खो-खो खेल ग्रामीण क्षेत्रों का एक लोक प्रिय खेल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खो-खो भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि एशिया महाद्वीप के अनेक देशों में भी खेली जाती है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से अभ्यास करते हुए अपने खेल कौशल को विकसित करते रहें, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेलने के साथ-साथ खेल के नियमों की जानकारी होना भी आवश्यक है, तभी वे एक बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को आह्वान करते हुए का कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खो-खो खेल प्रतियोगिता के लिए बेहतर खिलाड़ियों का चयन करें, जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर सके। साथ ही कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
सरकार द्वारा राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। खो-खो खेल से सम्बन्धित खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। गत साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान बल्ह विधानसभा क्षेत्र में उपमण्डलाधिकारी (नागरिक), तहसील, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खोले गए, जिससे लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए घर से अधिक दूर न जाना पड़े, इससे लोगों के धन व समय की बचत होगी।
उन्होंने खेल आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रूपए की राशि देने की भी घोषणा की ताकि प्रतियोगिता का बेहतर तरीके से आयोजन हो सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसके प्रोत्साहन हेतु प्रकाश चौधरी ने पांच हजार रूपए की राशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की भी घोषणा की। प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष श्री कश्मीर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संयुक्त सचिव एलआर वर्मा ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर कृष्णा चौधरी, बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय ठाकुर, प्रदेश एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रिम्पल चौधरी, उपमण्डलाधिकारी (ना.) सिद्धार्थ आचार्य, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, जिला भूसंरक्षण अधिकारी रोशन लाल, प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव देवी दत्त तनवर, उपप्रधान शेर सिंह ठाकुर, चमन लाल तनवर, जिला खो-खो संघ के महासचिव लक्ष्मीदत्त,उपप्रधान दलीप चौधरी, बल्ह कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेन्द्र गुप्ता,रोशन भारती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।