नाहन : छात्राओं की अंडर-14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता( 24 से 27 सितंबर) में सिरमौर ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। सिरमौर हॉकी टीम के प्रशिक्षक नघेता विद्यालय के डीपीई मनीष टण्डन ने बताया कि सिरमौर की टीम में नघेता विद्यालय की आठ खिलाड़ी छात्राओं सुहानी, शगुन, समृद्धि, मनस्वी, इशिता, कृषा, वंशिका व मोनिका का चयन हुआ था।
सिरमौर का पहला मुकाबला सोलन के साथ हुआ। जिसमें सिरमौर ने 6-0 से विजय प्राप्त की। सिरमौर का सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर से सामना हुआ। इस मुकाबले को भी सिरमौर ने सुहानी, समृद्धि, शगुन व इशिता के शानदार प्रदर्शन के बल पर 6-0 से जीता। हॉकी का फाइनल मुकाबला सिरमौर व ऊना के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एक बार फिर नघेता विद्यालय की छात्राओं ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-0 से विजय प्राप्त की।
नघेता विद्यालय की सुहानी पुण्डीर को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं नघेता विद्यालय के डीपीई मनीष टण्डन को हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रशिक्षक के पुरस्कार से नवाज़ा गया।