हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : जिला हमीरपुर के शिवपुरी शिव मंदिर समताना में हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा पर्व काफी धूमधाम व हर्षोलास के साथ मनाया गया। इस दशहरा महोत्सव में एडीसी हमीरपुर रूपाली ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। महामुत्युंज्य संस्था शिवपुरी शिव मंदिर समताना के सौजन्य से दशहरा महोत्सव पर अच्छाई पर बुराई का प्रतीक 100 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया।
इसके अलावा 60 फुट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का भी दहन हुआ। इससे पहले प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा भव्य राम नाटक का आयोजन किया गया तथा उसके उपरांत सायं छह बजे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का भी दहन हुआ। दशहरा महोत्सव में हर वर्ष की तरह इस बार विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
दशहरा महोत्सव को देखने के लिए सुबह से ही समताना में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। प्रदेश के प्रमुख दशहरा महोत्सव में से एक समताना के इस दशहरा महोत्सव में रावण के 100 फुट पुतले का दहन किया गया। जो कि प्रदेश का सबसे बड़ा पुतला था। खासकर जिला हमीरपुर के अलावा बिलासपुर, ऊना व मंडी जिला के हजारों लोग इस दशहरे को देखने के लिए समताना पंहुचे हुए थे।
महामुत्युंज्य संस्था शिवपुरी शिव मंदिर समताना के मीडिया प्रभारी अमन अग्रिनहोत्री ने बताया कि संस्था के संयोजक स्वामी शेखर सुमन के मार्गदर्शन में यह दशहरा महोत्सव पिछले ग्यारह बर्षों से लग संस्था द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दशहरा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का मुख्य उद्ेश्य लुप्त होती जा रही प्राचीन हिंदु संस्कृति को जिंदा रखना है। इस मौके पर संस्था द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।