श्री रेणुका जी (अंजू अग्रवाल): ददाहू में रविवार को निकाली गई सांईं बाबा जी की भव्य शोभा यात्रा से सारा माहौल भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा जहां-जहां से होकर गुजरी, लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ शीश नवाकर सांई का आर्शीवाद लिया। ददाहू अपर बाजार से शुरू हुई शोभा यात्रा रेणुका थाने से होती हुए मुख्य बाजार पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शनों को उमड़े। साईं राम जय-जय राम के नारों की मधुर ध्वनि से सारा माहौल भक्तिमय हो उठा। वहीं महाराष्ट्र के ढोल नगाडों की मधुर ध्वनि से सारा माहौल भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान महाराष्ट्र से आई लड़कियों ने दांडिया नृत्य कर अपनी कला का खूब प्रदर्शन किया। साईं का गुणगान करते हुए शोभा यात्रा वापस अपर बाजार लौटी। रात्रि के समय साईं संध्या में यमुनानगर के मशहूर गायक कलाकार राम जी दास अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेेंगे। गुप्ता परिवार की और से साईं संध्या का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र के ढोल नगाड़े वाले पालकी के दोनों तरफ चले। रात्रि को साईं संध्या से पहले विशाल लंगर का आयोजन किया गया।