सुंदरनगर (नितेश सैनी) : कांग्रेस सेवादल में लंबे अरसे से सेवाऐं दे रहे प्रेम लाल गुड्डु को नाचन विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें नाचन सेवादल का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। गुड्डु की नियुक्ति को लेकर नाचन क्षेत्र के कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।
कांग्रेस नेताओं ने नाचन प्रभारी के रूप में प्रेमलाल गुड्डु की नियुक्त को लेकर केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। 1991 से कांग्रेस संगठन से जुड़े प्रेम लाल गुड्डु ने अपनी इस नियुक्त के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी, हिमाचल प्रभारी सुशील पराशर, प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
प्रेमलाल गुड्डु ने कहा कि वह संगठन से जुडऩे के बाद से ही दिन रात लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और अब नाचन का प्रभार मिलने के बाद वह आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए और भी जोश के साथ काम करेंगे। उधर प्रेम लाल गुड्डु की इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेसजनों ने भी खुशी प्रकट की है।
कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठक करतार जमबाल, प्रदेश संगठक डॉ. विजय कपिल, नाचन ब्लाक मुख्य संगठक भगत राम ठाकुर, जिला संगठक लालमन, बालक राम, रोशन लाल, भीमदेव, भगत राम, हरि सिंह, नरपत राम, कैप्टन हल्का राम पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत भौर व पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कनैड भुवनेश्वर लाल ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। इन कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
काबिलेगौर है कि प्रेमलाल गुड्डु कई दशकों से कांग्रेस के संगठन में काम कर रहे हैं और इस दौरान वह नाचन ब्लाक सेवादल मुख्य संगठक, जिला मंडी संगठक, सेवादल प्रदेश संगठक, मंडी संसदीय क्षेत्र सेवादल प्रभारी व कुल्लू जिला के सेवादल प्रभारी के रूप में सेवाऐं दे चुके हैं। क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल व पार्टी की गतिविधियों में प्रेम लाल गुड्डु बेहतरीन सेवाऐं देते रहे हैं। उनकी इस नियुक्त से नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर है।