सुंदरनगर (नितेश सैनी): ब्लॉक कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अध्यक्ष हेमंत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने संगठन की गतिविधियों के बारे में चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश ससरकार की जनहित की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और प्रचार प्रसार करने का भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया।
इस मौके पर सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी हर जिले व ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन करके फीड बैक ले रहे और कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की तीन साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को आम जनता तक भुनाने में भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में सुंदरनगर विस क्षेत्र समेत समूचे प्रदेश में अथक विकास हो रहा है और भाजपा को विकास रास नही आ रहा है और भ्रमित ब्यानबाजी करके आम जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने सुंदरनगर में हो रहे विकास पर भाजपा को खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से बैठकों में शामिल होने का आह्वान किया है, अन्यथा आने वाले समय में अदला बदली करने से पार्टी के कमांडर पीछे नहीं हटेंगे।