सोलन (एमबीएम न्यूज़): प्रदेश के जंगल आग से दहक रहे हैं, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रैली में कह रहे हैं कि अभी तो मैं जवांन हूं। प्रदेश सरकार को रिटायर लोग चला रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार र्मचारियों की रिटायरमेंट एज 70 साल करने जा रही है।
बुधवार को सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि इस समय हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम में अजोबोगरीब स्थिति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने को असुरक्षित समझ रही है और मुख्यमंत्री सरकार बचाने में जुटे है। डा. बिंदल ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश के जंगल आग से दहक रहे हैं और लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। चुनाव का समय भी नहीं है, लेकिन कांग्रेस सरकार रैलियों में जुटी पड़ी है। रैलियों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के विकास की बात करते तो अच्छा होता, लेकिन मुख्यमंत्री तो अपने जवान होने की बात कर रहे हैं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने सरकार से सवाल पूछे हैं।
बिंदल ने कहा कि क्या सरकार रिटायरमेंट ऐज 70 साल करने जा रही है। यदि राजनीति में वयोवृद्ध नेता अभी तो मैं जवांन हूं का दावा करता है तो फिर तो कर्मचारियों की रिटायरमेंट फिटनेस आधार पर सरकार को करनी चाहिए। कांग्रेस सरकार को रिटायर अधिकारी चला रहे हैं। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि रैली में खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली कह रहे हैं कि राजनीति में आयु सीमा होनी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री व आईपीएच मंत्री इसका विपरीत जवाब दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस में युवा नेतृत्व अक्षम हो गया है। कांग्रेस सरकार पहले ही दिन से सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।