धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कण्ड करड़ियाना के 54 भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कण्ड में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की उपस्थिति में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए इन कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं आम आदमी को केन्द्र में रखकर योजनाएं बनाने तथा कार्यान्वित करने की विकासात्मक सोच के चलते वे सभी कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों और हिमाचल में प्रगति की तीव्र गति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का आभार व्यक्त किया।
Latest
- रेणुका झील में व्यक्ति के डूबने की सूचना, पुलिस कर रही तलाश
- धर्मशाला के इन क्षेत्रों में 20 व 22 मई को रहेगी बिजली बंद
- वृन्दावन से लौट रही श्रद्धालुओं की बस में आग… 8 की जिंदा जलने से मौत, 20 घायल
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की