शिमला : हिमाचल कांगे्रस में मचे घमासान का हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी नेताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि हाईकमान राज्य में कांग्रेस नेताओं के बयानों पर नजर बनाए हुए है तथा पार्टी में धड़ेबंदी के लिए कोई जगह नहीं होगी।
उन्होंने मंगलवार को निर्देश दिए कि अब कोई भी पार्टी नेता अपनी बात मीडिया के माध्यम से नहीं रखेगा और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।
रजनी पाटिल ने कहा कि बीते कुछ कुछ से पार्टी नेता अखबारों के माध्यम से आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। सभी नेता निर्धारित लक्ष्मण रेखा के अंदर रहे, और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ें।
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी तब उजागर हुई, जब पूर्व मंत्री कौल सिंह के समर्थकों ने मंडी में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के खिलाफ सार्वजनिक रूप से मोर्चा खोलते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी ने जब इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता का प्र्रस्ताव पारित किया, तो कौल सिंह समर्थकों ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। इससे पूर्व कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता लंच डिप्लोमैसी के बहाने शिमला में कौल सिंह के आवास में भी जुटे थे।
Latest
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार
- चंडीगढ़ में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, हिमाचली युवती समेत चालक की मौत
- मंडी : 36 साल का कार्यकाल पूर्ण कर तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल हुए सेवानिवृत