मंडी (एमबीएम न्यूज): मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर का कहना है कि भाजपा बिहार चुनाव नहीं जीत पायेगी और उसे दोबारा से मुहं की खानी पडेगी। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर सत्ता हथियाई थी और अब जनता भाजपा को पूरी तरह से भांप चुकी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों को जीतने के लिये भाजपा ने एडी चोटी का जोर लगा दिया था लेकिन भाजपा को सिर्फ तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को अच्छे दिनों के लुभावने सपने दिखाये थे जिनकी हकीकत आज जनता के सामने है। पूर्ण चंद ने कहा कि लोगों से झूठ बोलने वाली भाजपा को अब बिहार चुनावों में भी मुहं की खानी पडेगी और भाजपा इन चुनावों में जीत का परचम नहीं लहरा पायेगी।