रिकांगपिओ (एमबीएम न्यूज) : मंगलवार को केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की नाकामी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रिकांगपिओ में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली। वहीं जिला किन्नौर में एनएच -5 के बदहाली को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को जम कर कोसा। रैली में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर विरोध प्रर्दशन किया।
केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकालते कांग्रेसीइस दौरान स्थानीय विधायक एवं प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल, इंटक, समेत पार्टी के सभी फैंटल ऑग्रेनाईजेशन ने भाग लिया। विरोध रेैली निकालने के बाद रिकांगपिओ चौक पर जनसभा आयोजित की गई।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को एक वर्ष हुए है लेकिन अभी तक अच्छे दिन नही आए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिला किन्नौर में एनएच की हालात दयनीय बनी है। यह सडक़ मार्ग केंद्र्र सरकार के अधीन आता है। केंद्र द्वारा सडक़ की मरम्मत व सुधार के लिए पैसा उपलब्ध नहीं करने पर सडक़ का रखरखाव नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से उरनी व पांगी नाला के पास हो रहा भूस्खलन लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। उरनी ढांक के पास करीब 500 मीटर सुरंग निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 47 करोड़ की मांग की गई, लेकिन पैसा नहीं मिलने के कारण सुरंग का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। नेगी ने कहा कि जिला में एनएच-5 के बदहाली को लेकर माननीय उच्च न्यायलय में जनहित याचिका भी दायर की गई है।
उन्होंने कहा कि क्रेद सरकार द्वारा मनरेगा कार्य पर पैसा की कटौती करने से गांव-गांव में हो रहा मनरेगा कार्य भी प्रभावित हुआ है। नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनदेखी के चलते प्रदेश सरकार कम संस्थानों के बावजूद प्रदेश सरकार प्रदेश में विकास कार्यो को गति दे रही है।