चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : जिस कर्मचारी ने अपनी उम्र कार्यालय के अधिकारियो को सलाम ठोककर कर बिता दी। आज उन्ही अधिकारियो के पास इस कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद विदाई करने का समय नही था। ऐसा मामला जिला चम्बा के लोनिवि भरमौर में सामने आया है।
दरअसल 31 मार्च को कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी की रिटायरमेंट थी। हुआ ऐसा जिसकी इस कर्मचारी ने कल्पना भी नही की थी। रिटायरमेंट लेने के लिए कर्मचारी तो समय पर पहुँच गया। लेकिन कार्यालय के अधिकारी व् कर्मचारी दफ्तर ही नही पहुंचे।
स्थिति ऐसी बन गई कि ब्लाक कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी को रिटायरमेंट पर बधाई दी, साथ ही पूरा सम्मान दिया।
उधर लोनिवि के एसडीओ अजय कुमार नाग का कहना है कि 31 मार्च क्लोजिंग के चलते वे व्यस्त थे। इसी वजह से वे नही पहुँच पाये। वहीँ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर कहते है कि ऐसा नही होना चाहिए। अगर कोई कर्मचारी रिटायर होता है तो विभाग की ड्यूटी बनती है कि कर्मचारी को रिलीव करें।