शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम सेब उत्पादक क्षेत्रों में सेब मौसम तथा सेबों के बगीचों में फ्लावरिंग के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक पैकेज देने की योजना तैयार कर रहा है। सेब बगीचों के फलावरिंग के मौके पर तथा सेब से लदे बगीचों का इस मौसम के दौरान अपना अनूठा नजारा दिखता है। इस मौसम के दौरान पर्यटकों को इन बगीचों की सैर कराने के लिए पर्यटन निगम एक विशेष पैकेज देगा।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि विदेशी तथा देशी पर्यटक इन दिनों शिमला आते हैं, लेकिन उनका प्रवास तीन-चार दिन ही होता है। सेबी मौसम तथा फलावरिंग के दौरान यदि पर्यटकों को विशेष रूप से सैर करवाई जाए, तो इन्हें न केवल सेब के बगीचों के साथ उंची पहाडि़यों तथा प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी मिलेगा, बल्कि इनके प्रवास के दिनों में भी वृद्वि होगी।
निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्यटकों को इस मौसम के दौरान सेब बगीचों के बारे मेें जानकारी भी मिलेगी और प्रदेश की पर्यटन क्षमता का भी आभास मिलेगा तथा सेबी मौसम के दौरान स्वच्छ पर्यावरण का भी अनुभव होगा।
पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था का विचार है कि प्रदेश की पर्यटन क्षमता को सेबी अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकता है। उनका कहना है कि निगम की ओर से पर्यटकों के लिए 15 से 30 अपै्रल के दौरान पैकेज कार्यक्रम शुरू करने पर विचार चल रहा है। इस दौरान यदि पर्यटक चाहें, तो उनके भ्रमण के लिए निगम पूरे इंतजाम करेगा और अपने होटलों तथा विश्राम ग्रहों में ठहरने का भी प्रबंध करेगा।
जनारथा ने कहा कि पर्यटन विभाग ने बगीचों के इर्द-गिर्द कई परिवारों को होम स्टे की सूची में डाला है, जो पर्यटकों को हर प्रकार की सुविधाएं देगी। पर्यटन निगम ने कुछ साल पहले भी इस प्रकार की योजना बनाई थी, लेकिन किन्हीं वह सिरे नहीं चढ़ सकी।
Latest
- लोकतंत्र के महापर्व पर DC किन्नौर ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
- शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 % हुआ मतदान, नाहन में सबसे ज्यादा व कसुम्पटी में सबसे कम मतदान
- मंडी संसदीय क्षेत्र में लगभग 72.32 प्रतिशत रहा मतदान
- Watch : हिमाचल के मतदान से जुड़ी रोचक व खास तस्वीरें…
- सिरमौर में 74.65% मतदान, नाहन में बंपर वोटिंग…80% पहुंची मत प्रतिशतता