रिकांगपिओ (एमबीएम न्यूज): वांगतू के नजदीक रंगों के त्यौहार होली पर एसेंट कार सतलुज नदी में समा गई थी। मंगलवार को लापता कार चालक अजेंद्र का शव काफी मशक्कत के बाद आज बरामद हो गया है। शुरूआती छानबीन में हादसे की वजह तेज रफ्तारी थी।
कागस्थल के नजदीक हुए इस हादसे में ईशान नदी के बीच पत्थरों में फंस गया था। जबकि पेशे से बांध परियोजना में अजेंद्र कार समेत सतलुज नदी में डूब गया था। गोताखोरों ने सुबह से ही शव को बरामद करने की कोशिश शुरू कर दी थी। देर दोपहर शव को ढूंढने में सफलता मिली।