रिकांगपिओ (जीता नेगी) : भावानगर थाने के अंतर्गत पौंडाबरी मार्ग पर बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हुए हैं। चार घायलों को भावानगर में प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल भर्ती किया गया है। वाहन में चालक समेत 7 लोग सवार थे। तीनों ही मृतक किन्नौर के बरी के रहने वाले थे।
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो (एचपी26ए-1648) भावानगर से बरी जा रही थी। विकास नगर के समीप अचानक ही वाहन 150 मीटर खाई में लुढक़ गया। हादसे में मारे गए व्यक्तियों की शिनाख्त 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र भजन लाल, 55 वर्षीय मंगतराम पुत्र स्व. आशा राम व 32 वर्षीय शुखरूआ पुत्र रामजी लाल हैं। तीनों ही मृतक बरी के रहने वाले थे। हादसा शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उधर एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मौके पर तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार घायल हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है। ओवर स्पीड की वजह से चालक की ब्रेक नहीं लग पाई। इसी कारण वाहन खाई में लुढक़ गया।
पहले सडक़ हादसे का लिंक https://goo.gl/Op8jxT