हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : स्थानीय शहर के वार्ड न. पांच व वार्ड न. एक में रहने वाली दो कंगन बहनों का निधन हो गया है। शहर के वार्ड न0 एक की 90 वर्षीय सत्या डोगरा पत्नी स्वर्गीय अमर नाथ डोगरा का निधन हो गया है। उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसके शव को मुखाग्नि की खबर सुनते ही उनकी 108 वर्षीय बड़ी बहन कमला देवी पत्नी स्व. मदन लाल जो शहर के ही वार्ड न. पांच में परिवार सहित रहती थीं ने भी दम तोड़ दिया।
कमला देवी का अंतिम संस्कार 24 फरवरी को किया जाएगा। इन दोनों कंगन बहनों के देहांत पर शहर में शोक व्याप्त है, वहीं इन दोनों कंगन बहनों के प्रेम की भी शहर में काफी चर्चा है।